Headlines

फ्रिज में मिली महिला की 10 महीने पुरानी लाश

55555544444

फ्रिज में मिली महिला की 10 महीने पुरानी लाश

मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक फ्रिज से महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि महिला की हत्या करीब 10 महीने पहले हुई थी, लेकिन मामला तब खुला जब कमरे से बदबू फैलने लगी। यह घटना देवास की वृंदावन धाम कॉलोनी की है। 10 जनवरी को वर्तमान किराएदार बलवीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि बंद पड़े एक कमरे से तेज बदबू आ रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने कमरे की तलाशी ली, तो फ्रिज से महिला की लाश मिली।
जांच में पता चला कि मकान मालिक धीरेंद्र श्रीवास्तव ने जुलाई 2023 में यह मकान संजय पाटीदार नाम के एक व्यक्ति को किराए पर दिया था। मौजूदा किराएदार बलवीर सिंह ने बताया, “मैंने पहले भी संजय को अपना सामान ले जाने को कहा। इस बीच कई बार वह आए, लेकिन कभी शक नहीं हुआ। जुलाई से यहां रह रहे थे। सामने के दो रूम उसने खाली नहीं किए थे। मैंने काफी बार उनको फोन किया। वह बोले, ‘ठीक है, मैं सामान ले जाऊंगा।’ लेकिन ऐसा नहीं हुआ।”
बलवीर ने आगे कहा, “जब मुझे संदेह हुआ, मैंने बीएनपी थाने में सूचना दी। पुलिस आई और जो भी हुआ, वह आपके सामने है।”
उन्होंने बताया कि 8 जनवरी की रात 8:30 बजे जब कमरा खोला, तब बदबू नहीं आई थी। फ्रिज चालू हालत में था। हमने फ्रिज को बंद कर दिया। 10 जनवरी को जब कमरे की सफाई की, तब बदबू आने लगी।

5555555222222222222


देवास के एसपी पुनीत गहलोत ने बताया कि संजय पाटीदार के मकान खाली करने के बाद जुलाई 2024 से बलवीर सिंह राजपूत अपने परिवार के साथ मकान के दूसरे हिस्से में रह रहे थे। 8 जनवरी की रात बलवीर ने कमरों को खोलकर साफ-सफाई की और फ्रिज का स्विच ऑफ कर दिया। 10 जनवरी को जब कमरा खोला, तो बदबू आने लगी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
पड़ोसियों के अनुसार, महिला (प्रतिभा उर्फ पिंकी प्रजापति) को मार्च 2024 के बाद से किसी ने नहीं देखा था। संजय पाटीदार ने बताया था कि महिला अपने मायके गई है।


पुलिस ने इनिशियल जानकारी के आधार पर एडिशनल एसपी जयवीर भदोरिया के नेतृत्व में एक टीम बनाई और संजय पाटीदार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल किया।
संजय ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और प्रतिभा प्रजापति के साथ 5 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। जनवरी 2024 से प्रतिभा ने उस पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया। इससे तंग आकर उसने अपने दोस्त विनोद दवे के साथ मिलकर प्रतिभा की हत्या की योजना बनाई।


मार्च 2024 में संजय ने प्रतिभा का गला घोटकर हत्या कर दी और लाश को फ्रिज में रख दिया। फ्रिज को कपड़े से ढककर कमरे में छोड़ दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, संजय के दोस्त विनोद दवे के खिलाफ राजस्थान के टोंक में एक मुकदमा दर्ज है, जिसके चलते वह फिलहाल राजस्थान की जेल में बंद है। पुलिस अब संजय से रिमांड पर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *