Headlines

कपड़ों में सोना लपेटकर दुबई से आई IPS की बेटी 14kg सोने के साथ गिरफ्तार

कपड़ों में सोना लपेटकर दुबई से आई IPS की बेटी 14kg सोने के साथ गिरफ्तार

कपड़ों में सोना लपेटकर दुबई से आई IPS की बेटी 14kg सोने के साथ गिरफ्तार

यह कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री रानिया राव हैं, जिन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप है कि वे दुबई से लगभग 14 किलो सोने की तस्करी कर रही थीं, जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। अधिकारियों के अनुसार, रानिया पर पहले से नजर रखी जा रही थी और उन्हें पकड़ने के लिए सही समय और अवसर की प्रतीक्षा की जा रही थी। यह घटना 3 मार्च की शाम की है, जब रानिया एमिरेट्स की फ्लाइट से दुबई से भारत लौटीं और जैसे ही बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचीं, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उन्हें आर्थिक अपराध न्यायालय (इकोनॉमिक ऑफेंसेस कोर्ट) में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के अधिकारियों ने बताया कि रानिया के कपड़ों में भी सोने की परत लगी हुई थी। यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी, क्योंकि पिछले 15 दिनों में रानिया चार बार दुबई जा चुकी थीं, जिससे उन पर संदेह बढ़ गया था। अधिकारियों ने यह भी बताया कि रानिया ने कस्टम जांच से बचने की कोशिश की और अपने प्रभावशाली संपर्कों का हवाला दिया। उन्होंने एयरपोर्ट पर स्थानीय पुलिस से संपर्क कर स्कॉट लेने का प्रयास भी किया था।

इंडिया टुडे के पत्रकार नागार्जुन द्वारकानाथ की रिपोर्ट के अनुसार, जब अधिकारियों ने रानिया की लगातार विदेश यात्राओं का विवरण देखा, तो उन्हें अवैध गतिविधियों का संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने रानिया पर कड़ी निगरानी रखनी शुरू कर दी। जांच के दौरान, बेंगलुरु के लावेल रोड स्थित रानिया राव के घर की तलाशी ली गई, जहां से 2 करोड़ 6 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 3 करोड़ 67 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

22022222222222222222

रानिया को कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया है। वह कर्नाटक पुलिस आवास निगम में डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की बेटी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जब इस मामले में आईपीएस रामचंद्र राव से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि चार महीने पहले रानिया की शादी जतिन हुकेरी से हुई थी। शादी के बाद से रानिया ने अपने परिवार से संपर्क नहीं किया था और उनके पति क्या काम करते हैं, इसकी भी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने इस घटना को लेकर दुख जताया और कहा कि यदि रानिया ने कुछ गलत किया है, तो कानून उन्हें सजा देगा।

गिरफ्तारी के समय रानिया अपने प्रभावशाली संपर्कों का जिक्र कर रही थीं, जिसके चलते अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या इस मामले में उनके पिता या कोई अन्य अधिकारी भी शामिल था। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि क्या रानिया अकेले इस तस्करी में शामिल थीं या फिर वे दुबई और भारत के बीच किसी बड़े सोना तस्करी गैंग का हिस्सा थीं।

रानिया के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने तीन फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है, जिनमें 2014 की कन्नड़ फिल्म मानेकी, 2016 की तमिल फिल्म वागा, और 2017 की कन्नड़ फिल्म पटकी शामिल हैं। उन्होंने कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप के साथ डेब्यू किया था।

फिलहाल, रानिया 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं, और उनके पास से मिले लगभग 12 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और नकदी की जांच जारी है। मामले से जुड़े आगे के अपडेट जल्द ही साझा किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *